फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भूमि धोखाधड़ी के बहुचर्चित मामले में केस दर्ज करने का निर्देश

Thu, 03 Oct 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में दर्ज होगा केस
विज्ञापन

अमर उजाला फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी कर सस्ते में खरीद लेने के आरोपों से जुड़े बहुचर्चित मामले में बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. कौस्तुभ ने केस दर्ज करने का आदेश दे दिया। इसके बाद एएसपी ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाए। जिला मुख्यालय पर करोड़ों की भूमि लाखों रुपये में लिखा लेने का मामला सामने आया है। भूमि खरीदने वाले लोगों ने जहां पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार बताया तो वहीं बिक्री करने वाले अनमोल ने अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उसे उसकी एक दूसरी सस्ती जमीन लिखाने की बात कही गई लेकिन बैनामा करा लिया गया कीमती भूमि का। यह प्रकरण लेकर अनमोल सीएम से मिलने गोरखपुर तक गया। जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कराया। हालांकि जांच होने के बाद रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं सामने आईं।
विज्ञापन

सिर्फ अमर उजाला ने इसे लेकर खबर प्रकाशित किया तो रिपोर्ट उसी दिन पुलिस प्रशासन को विधिक कार्रवाई के लिए भेज दी गई। एक दिन पहले भी अमर उजाला ने यह खास खबर सार्वजनिक की थी कि रिपोर्ट के आधार पर पुलिस प्रशासन ने केस दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. कौस्तुभ ने निर्देशित किया कि मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया जाए। इसके बाद एएसपी विशाल पांडेय ने कोतवाली पुलिस को संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के लिए पत्र भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें