फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पीड़ित महिलाओं को हर संभव मदद देने के निर्देश

Wed, 11 Jun 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं महिला आयोग की सदस्य। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिला अपराधों की रोकथाम व पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई की। इससे पहले उन्होंने जिला अस्पताल व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पर उन्हें चाक-चौबंध व्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं से उनका हाल जाना। जनसुनवाई में कुल 14 प्रकरण आए थे जिसमें दहेज, जमीन विवाद, हत्या आदि के थे। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद व मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इसके पूर्व उन्होंने सयुंक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था।
यहां पर उन्होंने इमरजेंसी, दवा भंडार कक्ष, एमसीएच विंग की ओपीडी व वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से अस्पताल से मिलने वालीं सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर व जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीपीओ राकेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी, सीओ, बीईओ व सीएमएस मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें