फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बुजुर्ग की पिटाई में दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाने में न्याय के लिए पहुंचे वृद्ध की पिटाई के मामले में एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ अकबरपुर को सौंप दी है।
विज्ञापन

वृद्ध को न्याय की बजाय पिटाई करना दरोगा वेदप्रकाश यादव को भारी पड़ गया। बीते दिन सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरसावां हाशिमपुर गांव निवासी दयाराम माली सम्मनपुर थाने में न्याय की गुहार करने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि गांव के विपक्षी उनकी भूमि पर कब्जा करने के लिए नाली का निर्माण कर रहे हैं।
आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा वेदप्रकाश यादव ने उनकी पिटाई कर दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। पुलिस ने उनका इलाज सिकंदरपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर कराकर घर भेज दिया था। वह इसके बाद घर पहुंचे और परिवारीजनों को जानकारी दी। इस पर परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस बीच इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इससे पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल प्रभाव से दरोगा वेदप्रकाश यादव को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच सीओ अकबरपुर को सौंप दी। एसपी ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित न्याय के लिए थाने में पहुंचता है। ऐसे में इस प्रकार का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें