फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से मासूम की मौत

Wed, 01 Jul 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र खमपुर गांव निवासी रिंकू का चार वर्षीय पुत्र दिराज बुधवार सुबह घर में खेल रहा था। खेलते खेलते वह आंगन में पहुंच गया। बताया जाता है कि आंगन के कोने में बड़ी बड़ी घास उगी थी। उसमें सांप छिपा बैठा था। जब मासूम उधर पहुंचा तो सांप ने उसे डस लिया। मासूम के चीखने परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आननफानन में उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया गया।

उधर एक किशोरी सहित तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। अकबरपुर थाना क्षेत्र के दुल्लूपुर गांव निवासिनी शोभावती (40) पत्नी राजितराम मंगलवार देर शाम शौच के लिए गई हुई थी।  वापस घर आते समय उसे सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के पहितीपुर गांव निवासिनी अंजुम (17) पुत्री आसमोहम्मद बुधवार सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसी प्रकार हरिपुर गांव निवासिनी शकुंतला (60) पत्नी छोटेलाल को बुधवार प्रात: उस समय सांप ने डस लिया  जब वह खेत से वापस घर लौट रही थीं। जानकारी मिलने पर परिवारीजनों ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें