फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुंबई में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। एक माह पूर्व प्राइवेट नौकरी करने के लिए घर से मुंबई गए युवक का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। युवक वहां सड़क हादसे में घायल हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शंकरपुर तप्पा हवेली निवासी अरविंद यादव (27) पुत्र पुरंदर यादव रोजगार के सिलसिले में एक माह पहले मुंबई गया था। बीते 18 दिसंबर को मुंबई के मलाड रोड पर बाइक से टक्कर लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 26 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार रात्रि को अरविंद का शव घर पहुंचते कोहराम मच गया। पत्नी पूजा यादव, मां राधिका देवी, भाई अनूप, राजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे पांच माह का पुत्र भी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें