फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोट में घायल हुई बालिका की इलाज के दौरान मौत

Sat, 21 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
bomb - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत ददनापुर गांव में गुरुवार को खेल के दौरान गेंद समझकर सुतली बम पटकने से हुए विस्फोट में घायल बालिका का शनिवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से एक तरफ जहां परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


उधर घटना के दो दिन बाद भी पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को ददनापुर गांव के कुछ बच्चे गांव के बाहर स्थित बाग में खेल रहे थे। खेलते हुए वे पास स्थित एक राइसमिल के निकट पहुंच गए जहां झाड़ में पड़े सुतली बम को गेंद समझकर उठा लाए। उसे एक पक्की भूमि पर पटक दिया।

इस पर हुए जोरदार विस्फोट में कल्पना (8) पुत्री राजितराम, आदर्श (6) पुत्र राजितराम व सुरजीत (10) पुत्र विजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को सीएचसी टांडा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कल्पना व आदर्श को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जिंदगी और मौत से जूझ रही कल्पना की शनिवार दोपहर से पहले इलाज के दौरान मौत हो गई।

मौत की सूचना गांव पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गय जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों के पहुंचने का तांता लग गया। उधर, आदर्श की भी हालत गंभीर बताई जाती है। इस बीच घटना के दो दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

बीते दिन राजितराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। एसओ मनबोध तिवारी ने कल्पना की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरतापूर्वक छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें