फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हार्टअटैक के लक्षण व बचाव पर ग्रामीणों को दी गई जानकारी

Mon, 17 Nov 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर के ​शिविर के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते चिकित्सक।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को सिंघलपट्टी में हार्टअटैक के लक्षण और बचाव संबंधी जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कैंप में चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने ग्रामीणों को हार्टअटैक के शुरुआती संकेतों, खतरे के लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. प्रसाद ने बताया कि हार्ट अटैक के लक्षण हर व्यक्ति में भिन्न हो सकते हैं, विशेषकर पुरुषों और महिलाओं में। सीने में दर्द, दबाव, जकड़न या बेचैनी इसका सबसे प्रमुख संकेत है। मित्रसेन ने डॉ. वीरेंद्र प्रसाद का आभार जताते हुए कहा कि हाल के दिनों में क्षेत्र में हार्टअटैक से हुई लगातार मौतों ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। शिविर में प्रेमचंद, शंभू वर्मा, अमरनाथ गुप्ता, रामधनी, रिंकू विश्वकर्मा, मकबूल, परदेशी, पन्नालाल, जनार्दन, सुजीत, आयुष, केदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें