फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साप्ताहिक मेले में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 17 Nov 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के शिवबाबा धाम परिसर में सोमवार को साप्ताहिक मेले में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पहुंचने लगी और दोपहर तक पूरा परिसर आस्था के रंग में रंग गया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। ग्रामीण अंचल से आए भक्तों ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किया। पारंपरिक संगीत और सामूहिक गायन ने धार्मिक माहौल को और भी प्रखर किया। मेले में खिलौनों, घरेलू सामान, मिठाइयों और खानपान के अस्थायी स्टालों पर खरीदारी चरम पर रही। बच्चों के बीच खिलौनों की मांग अधिक रही, जबकि परिवारों ने जलेबी-चाट सहित अन्य मिठाइयों और घरेलू सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें