फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या के रामघाट पर हुआ इंद्रावती का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
अयोध्या के रामघाट पर मुखाग्नि के पूर्व कर्मकांड करते परिजन व अन्य। स्रोत परिजन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) का सोमवार को अयोध्या के रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

16 अगस्त सुबह 10 बजे उनका शव घर में संदिग्ध हालात में मिला था। बेटे ने लूट और हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंद्रावती के शव का रविवार देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव उनके गांव मालीपुर क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ ले जाया गया। निधन की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे।
सोमवार सुबह डीएम ईशा प्रिया, एडीएम ज्योत्सना बंधु और एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह भी गांव पहुंचीं। अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सीओ अनूप सिंह मालीपुर और जलालपुर थाने की पुलिस के साथ गांव में तैनात रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद करीब 10 बजे इंद्रावती के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या रवाना किया गया। रामघाट पर आशुतोष मिश्रा ने मुखाग्नि दी। अतिम संस्कार में पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें