फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक पर लगाया अभद्रता का आरोप

Sat, 02 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर में शुक्रवार को आशा बहुओं ने जमकर हंगामा काटा। चिकित्साधीक्षक पर थप्पड़ मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। आशा बहुओं की नाराजगी को देखते हुए सीएचसी प्रभारी को मौके से हट जाना पड़ा।
विज्ञापन


जलालपुर सीएचसी परिसर में शुक्रवार को आशा बहुओं की बैठक आयोजित थी। अपनी समस्याओं से सीएचसी अधीक्षक को अवगत कराने के लिए आशा बहुओं ने उन्हें अपनी बैठक में बुलाया था। आशा बहुएं अपनी समस्याएं सीएचसी अधीक्षक को बताने लगीं।

इसी बीच आशा बहू निशा ने कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाना शुरू कर दिया। आरोप है कि यह शिकायत सुनते ही सीएचसी अधीक्षक भड़क गए। आशा बहुओं के अनुसार वह निशा को थप्पड़ मारने के लिए लपक पड़े। सीएचसी अधीक्षक का यह रवैया देख आशा बहुओं में आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन


उन्होंने हंगामा करते हुए सीएचसी अधीक्षक का घेराव शुुरू कर दिया। इसी बीच सीएचसी अधीक्षक किसी तरह से वहां से निकल लिए। इसके बाद नाराज आशा बहुओं ने ब्लॉक क्षेत्र अध्यक्ष नीलम सिंह की अध्यक्षता में सीएचसी के समक्ष प्रदर्शन किया।

कहा कि यहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के मनमाने रवैये से उन लोगों को कार्य करने में काफी असुविधा हो रही है। अक्सर यहां पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव के लिए ले आने या फिर जांच के लिए लाने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

कर्मचारियों के मनमाने रवैये से कई बार मरीजों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को अविलंब दोषी कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। आशा बहुओं ने सीएचसी अधीक्षक के अविलंब स्थानांतरण की भी मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर संगीता देवी, ऊषा वर्मा, लीलावती, कुसुमलता, इंद्रावती, गीता, शशिकला, गायत्री व कुसुम समेत दर्जनों की संख्या में आशा बहू मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें