बीते दिन हुई बारिश के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेतीबारी के कार्य में तेजी आ गई है। रविवार को हालांकि बारिश नहीं हुई लेकिन जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह खेतों में धान की रोपाई का कार्य होता नजर आया।
विज्ञापन
इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी लगी हुई थीं। किसानों का कहना है कि रोपाई के बाद यदि एक बार फिर से इसी प्रकार मूसलधार बारिश हो जाए तो इसका व्यापक लाभ धान की फसल को मिलेगा।