फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: श्रवण धाम में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र स्थित श्रवण धाम मंदिर इन दिनों आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मातृ-पितृ भक्त श्रवण कुमार की स्मृति से जुड़े इस स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रांगण और घाटों पर भक्तों की उपस्थिति से धार्मिक माहौल और भी जीवंत हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जो श्रवण कुमार, दशरथ मंदिर, कैकेयी कोप भवन, हनुमान मंदिर और शंकर भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे। विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी नजर आई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु घाट पर आरती में शामिल होकर धार्मिक वातावरण का अनुभव कर रहे थे। श्रवण धाम में आने वाली युवा पीढ़ी ने मंदिर और मूर्तियों के साथ-साथ संगम घाटों के किनारे तस्वीरें और सेल्फी लेने में विशेष रुचि दिखाई। इससे यह धाम धार्मिक स्थल के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन केंद्र के रूप में भी उभरता दिख रहा है।
पंडित सुनील मिश्र ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के बाद श्रवण धाम को पौराणिक स्थलों की सूची में विशेष महत्व प्राप्त हुआ है। इसके बाद से यहां दूर-दराज से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार बढ़ता जा रहा है। श्रवण धाम के संगम घाट पर होने वाली संध्या आरती विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आरती के समय घाट पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। भगवान शंकर, प्रभु राम और बजरंगबली की विशाल प्रतिमाएं पार्क क्षेत्र में स्थापित की गई हैं, जो धाम की आभा को और भी भव्य बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें