फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोरखपुर-देवरिया के लिए बढ़ी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम ने जिले के यात्रियों को राहत देते हुए बस सेवाओं का विस्तार किया है। अब गोरखपुर और देवरिया के लिए दो नई रोडवेज बस सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुगम हो सकेगी। नई व्यवस्था के तहत अकबरपुर से अतरौलिया होते हुए गोरखपुर और फिर देवरिया तक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर से खलीलाबाद और गोरखपुर तक चलने वाली बस सेवा को आगे बढ़ाकर कसया तक कर दिया गया है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने कहा कि नई सेवाओं के शुरू होने से दूरदराज क्षेत्रों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें