फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आंबेडकर जयंती के लिए लागू हुआ डायवर्जन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर अकबरपुर, टांडा, बसखारी व जलालपुर क्षेत्रों में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था सुबह नौ बजे आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी वाहनों व सामान्य वाहनों पर प्रभावी होगी और जुलूस समाप्त होने तक चलेगी।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि अकबरपुर इलाके में आजमगढ़ एवं बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन न्यौतरिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा, पहितीपुर श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा मार्ग से अयोध्या जाएंगे तथा वापसी भी इसी मार्ग से होगी। बस्ती व टांडा से अकबरपुर आने वाले वाहन कटरिया याकूबपुर बाईपास से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

शहर क्षेत्र में मालीपुर रोड, जलालपुर रोड, बसखारी रोड, टाण्डा रोड, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस, गोहन्ना चौराहा एवं अन्नावा तिराहा पर डायवर्जन प्रभावी रहेगा। बसखारी क्षेत्र में आजमगढ़ से बसखारी आने वाले वाहन डोडो बाईपास से डायवर्ट किए जाएंगे। अकबरपुर से बसखारी जाने वाले वाहन हरैया बाईपास मार्ग का प्रयोग करेंगे। जलालपुर क्षेत्र में अकबरपुर से जलालपुर जाने वाले भारी (आवश्यकता पड़ने पर छोटे) वाहनों को हाथी पार्क (महिला प्रखंड) से डायवर्ट किया जाएगा। मालीपुर से जलालपुर जाने वाले वाहनों को ब्रह्मलोक मंदिर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरहुरपुर-मालीपुर रोड, नगपुर रामगढ़, ब्रह्मलोक मंदिर मार्ग, पट्टी चौराहा अकबरपुर रोड एवं मंगुराडिला बसखारी रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। टांडा क्षेत्र में अकबरपुर की ओर से जाने वाले भारी वाहन धरमनगर पुल से नेशनल हाईवे 233 की ओर डायवर्ट होंगे। टांडा क्षेत्र के कश्मिरिया, चिंतौरा एवं धुरहिया मार्गों पर हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें