फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक वर्ष में आवास निर्माण पूरा करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Thu, 30 Jan 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के दूसरे चरण में शुरू हुई योजना में कई बदलाव किए गए हैं। महिलाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को वरीयता दी जाएगी। इसके साथ ही 12 महीनों में आवास पूर्ण करने वाले लोगों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पहले ही शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब व मध्यम वर्ग सभी का खुद का आशियाना बसाने का सपना होता है। लोगों के इस सपने को साकार करने के लिए सरकार की ओर से वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की गई थी, जिसके तहत अब तक जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में अब तक 20,125 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है। इसके अलावा वंचित रह गए लोगों को आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-दो शुरू की गई है। इस बार लाभार्थियों को कई और सहूलियतें दी गई हैं। साथ ही बदलाव भी किए गए हैं। योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी पांच वर्षों तक न तो घर बेच सकते हैं और न ही दूसरे के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं। लाभार्थी की आय सीमा अधिकतम तीन लाख रुपये वार्षिक निर्धारित की गई है।
इनको मिलेगी प्राथमिकता
विधवाओं, अविवाहित महिलाएं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर्स, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यकों व समाज के अन्य वंचित लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रमिक, निर्माण श्रमिक, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले भी वरीयता सूची में रहेंगे।
विज्ञापन

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
पूर्व में परिवार के किसी सदस्य द्वारा आवास योजना का लाभ लेने वाले। पहले चरण में चल रही योजना में केंद्रीय स्वीकृति व निगरानी समिति द्वारा निरस्त आवेदक। आवेदक व उसके परिवार का कहीं भी पक्का मकान होने पर। विवादित जमीन पर।
राज्य सरकार देगी प्रोत्साहन
दूसरे चरण में शुरू हो रही प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य सरकार लाभार्थियों को आवासों का जल्द निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहित करेगी। अधिकारियों के अनुसार 12 महीने में आवास पूर्ण कराने वालों को 10 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों को 30 हजार, विधवाओं को 20 हजार रुपये प्रति आवास अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।

शासन की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2 शुरू की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभी तक लक्ष्य को लेकर कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद जरूरतमंद व गरीबोंं को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। -बीना सिंह, प्रभारी अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें