फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मलेशिया में युवक की मौत मामले में परिवार ने की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर के गोलपुर निवासी युवक सगीर अहमद की मलेशिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में एसपी से परिवार ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सगीर मई 2025 में रोजगार के लिए मलेशिया गए थे और वहीं नौकरी कर रहे थे। 13 अप्रैल की सुबह लगभग सात बजे एक मलेशिया के नंबर से मृतक की पत्नी अफसरी खातून के मोबाइल पर वीडियो क्लिप भेजी गई। इसमें सगीर अहमद की मृत्यु की सूचना दी गई। इस जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया और सभी सदस्य सदमे में आ गए। परिजनों का कहना है कि अभी तक मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी कारण परिवार स्थिति को लेकर असमंजस में है।
विज्ञापन

मृतक के भाई अलाउद्दीन ने एसपी प्राची सिंह को प्रार्थनापत्र देकर मामले की सत्यता की जांच की मांग की है। परिजनों ने मृत्यु की पुष्टि होने पर कारणों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। कहा कि दूतावास के माध्यम से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई जाए। परिवार ने मृतक का शव भारत लाकर गांव में अंतिम संस्कार कराने की भी मांग की। मामले को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है। विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सैयद आबिद हुसैन को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने परिवार से संपर्क किया। इसके बाद पावर ऑफ अटॉर्नी सहित आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर मलेशिया स्थित भारतीय उच्चायोग (कुआलालंपुर) को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें