फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में अरुसा की छात्राओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला स्तरीय मैत्री सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय अरुसा की बेटियों ने शानदार जीत दर्ज की। बाद में विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी करने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी छात्राएं आगे बढ़ें। उनके लिए भी खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य है।
विज्ञापन

जिला खो-खो एसोसिएशन व डीएवी एकेडमी टांडा के सहयोग से विद्यालय परिसर में बीते दिन खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी एकेडमी टांडा, एके पब्लिक स्कूल अकबरपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर, एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल रामनगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अरुसा आजनपुर आदि स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन सुरजीत कुमार चौरसिया व मंगेश कुमार मन की देखरेख में हुआ। सभी टीमों ने चार-चार मुकाबले खेले। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय अरुसा आजनपुर की टीम ने सभी चारों मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
डीएवी पब्लिक स्कूल तीन मैच जीत कर दूसरे व डीएवी एकडेमी टांडा की बालिकाओं ने दो मैच जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय ने किया। विजेता व उप विजेता टीम की खिलाड़ियों को आर्य कन्या महाविद्यालय प्राचार्य, डीएवी एकेडमी के प्रबंधक आनंद कुमार आर्य और उपेंद्रनाथ मेहरोत्रा की ओर से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन रामकेश मौर्य, दिनेश कुमार चौरसिया, सचिन चौरसिया, मंगेश कुमार मन, विजय नारायण यादव, कुलदीप यादव ने किया। इस मौके पर सत्यप्रकाश आर्य व विजय सागर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें