फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को समझाया लोकतांत्रिक मूल्यों का महत्व

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के हवाईपट्टी पर मतदाता जागरूकता का संकल्प लेतीं आंगनबाड़ी कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को भी शिक्षक, शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान करते हुए लोकतांत्रिक मूल्य समझाएं। कहा, मतदाताओं की निष्पक्षता ही हमें एक बेहतर सरकार मुहैया कराएगी। मतदाता 3 मार्च को अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। इसके अलावा हवाई पट्टी से सोमवार को डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के हवाई पट्टी पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। डीएम सैमुअल पॉल एन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। इससे ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। हवाई पट्टी से निकली जागरूकता रैली ने टांडा रोड होते हुए अकबरपुर नगर में भ्रमण किया। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
वहीं आलापुर में डीएम के निर्देश पर सोमवार को एबीएसए रियाजुद्दीन के निर्देश पर शिक्षा क्षेत्र रामनगर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय आमादरवेशपुर के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय से निकली रैली ने गांव में जाकर मतदाताओं से एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षक विनोद यादव, हरिश्याम, अरुण वर्मा, अंजनी गौतम, छविलाल, रामबिलास यादव व नितिन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें