फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए डायरिया पीड़ित भर्ती, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। हर रोज बड़ी संख्या में डायरिया पीड़ित मरीजों का जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में चार नए मरीज उल्टी दस्त के बीच जिला अस्पताल पहुंचे। जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर निवासी सरोजा (45) को सोमवार रात से डायरिया की शिकायत हुई। स्थानीय इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया।
यहां हालत उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। अकबरपुर के चांदपुर भटपुरा निवासी प्रवेश (13) को घरवालों ने मंगलवार सुबह उल्टी दस्त के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर के राबीबहाउद्दीनपुर निवासी सृष्टि (22) को सोमवार देर शाम उल्टी-दस्त की शिकायत से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुबरा निवासी शिवा (18) को घरवालों ने सोमवार देर रात डायरिया की शिकायत से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें