अंबेडकरनगर। अलग-अलग इलाकों में दो मासूम समेत पांच लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल, अयोध्या रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी सुशीला (22) पुत्र जगदीश सोमवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गईं। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर मंगलवार सुबह उल्टी-दस्त के बीच उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी रेहाना (30) पत्नी अब्दुल गनी को घरवालों ने मंगलवार सुबह उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी संतनू सिंह का चार वर्षीय पुत्र आदित्य सोमवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। स्थानीय इलाज के बाद रात में ही घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महरुआ थाना क्षेत्र के बस्तीपुर निवासी जुबेर की दो वर्षीय पुत्री खुशी को उल्टी-दस्त के बीच मंगलवार सुबह घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के टांडा निवासी अभिषेक (23) पुत्र घनश्याम सोमवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।