फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया पीड़ित मासूम समेत छह हुए भर्ती, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में डायरिया का प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटे में छह लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अलीगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी शैलेंद्र का छह वर्षीय पुत्र आर्यन मंगलवार रात डायरिया की चपेट में आ गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के माडरमऊ निवासी अभिषेक के नौ वर्षीय पुत्र अर्जुन को बुधवार सुबह उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अहिरौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी नंदनी (18) पुत्री दीपकदेव मंगलवार मध्यरात्रि करीब डायरिया की चपेट में आ गई। उल्टी दस्त के बीच घरवालों ने उसे बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हंसवर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी लाडली (17) पुत्री राजेंद्र को मंगलवार रात पेट में दर्द के साथ ही उल्टी दस्त होने लगा। लगातार खराब होती तबियत के बीच घरवालों ने बुधवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर निवासी गिरिजादेवी (28) पत्नी पप्पू को बुधवार सुबह परिवारीजनों ने उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद (45) पुत्र हौसिला मंगलवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। स्थानीय इलाज के बाद भी जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें