फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में सात हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में सात लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना अंतर्गत सद्दरपुर निवासी चंद्रभान (45) बुधवार सुबह खेत में धान की रोपाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। स्थानीय इलाज के बावजूद जब तबियत नहीं सुधरी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर है।
इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बड़ागांव निवासी मनोज (35) को भी बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत यादवपुर गांव निवासी जयप्रकाश (30) को मंगलवार देर शाम उस समय सर्पदंश का शिकार हो गया, जब वह खेत में काम कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत भरतपुर गिरंट निवासी छोटेलाल (45) मंगलवार देर रात घर के पास बैठे थे तभी उन्हें सांप ने डस लिया। बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी ओमप्रकाश (45) बुधवार सुबह खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत भरतपुर निवासी बिंदू (24) बुधवार सुबह उस समय सर्पदंश का शिकार हो गई, जब वह घर की साफ सफाई कर रही थी। अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासी रणविजय (18) बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें