फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कल तक जवाब नहीं दिए...तो मैं तुम सब को मार दूंगा

Sun, 12 Jan 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर।
विज्ञापन

मेरे साथ रहना है तो रहो...नहीं तो तलाक दो। 10 जनवरी तक बता दो...। फैसला तुम्हारा...। 10 जनवरी के बाद 20...जनवरी के पहले दोनों परिवारों की बर्बादी होगी। अगर कल तक जवाब नहीं दिए या तो मैं तुम लोगों को मार दूंगा या तो मर जाऊंगा। जीना हराम करके रखा है...। अपने परिवार की कसम खाकर कहता हूं। कल तक का टाइम देना न देना तुम्हारे ऊपर...यह धमकी भरा मेसेज हत्यारोपी राकेश तिवारी ने बृहस्पतिवार की रात 9:34 बजे पत्नी शालिनी को वाट्सएप पर भेजा था। शालिनी और उनकी मां निर्मला इस संदेश के बाद दहशत में थीं। लेकिन, उन्हें यह अंदेशा नहीं था कि बात हत्या तक पहुंच जाएगी।
सम्मनपुर के सिकंदरपुर में शुक्रवार रात निर्मला देवी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बेटी शालिनी ने अयोध्या के इनायतनगर क्षेत्र के मवई कला निवासी पति राकेश तिवारी पर हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आहट : जीने के रास्ते घर में दाखिल हुआ था
वारदात वाली रात का घटनाक्रम शालिनी ने साझा किया। बताया कि रात एक बजे घर के दरवाजे पर आहट हुई। वह बाहर निकली तो वहां कोई नहीं मिला। अंदर लौटने पर जीने से किसी के आने की आवाज सुन रुक गई। शालिनी के मुताबिक तभी हाथ में चाकू लिए पति राकेश तिवारी उन्हें दिखा। शोर मचाने की कोशिश पर राकेश ने शालिनी का मुंह दबा दिया और दाहिनी हथेली पर चाकू से वार कर दिया। वह दर्द से कराह उठी। शोर सुन घर के अगले हिस्से में सो रही मां निर्मला दौड़कर पहुंचीं। इसपर राकेश शालिनी को छोड़कर निर्मला पर टूट पड़ा। उनकी गर्दन और पेट पर चाकू से कई प्रहार किए। निर्मला के फर्श पर गिरते ही वह भाग गया। सम्मनपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के गले, पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

आरोप : पांच माह में दहेज के लिए छोड़ दिया था साथ
शालिनी ने बताया कि नवंबर 2021 में उसका विवाह राकेश के साथ हुआ। चंद दिनों बाद ही उससे दहेज में कार व अन्य सामान की मांग की जाने लगी। 14 अप्रैल 2022 की रात राकेश उसे सम्मनपुर में सरदार पटेल लारपुर स्कूल के पास छोड़ कर चला गया। इसपर 15 अप्रैल को महिला थाने में तहरीर दी। पुलिस के बुलावे पर भी राकेश थाने नहीं आया। इसके बाद पति राकेश, ससुर राजेंद्र प्रसाद, सास, ननद संगीता, सौतेला जेठ राहुल और जेठानी राधा उर्फ पिंकी के अलावा मामा रामकुमार उनके बेटे अशोक तिवारी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें