फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नदी में डूबकर किसान की मौत

Sun, 12 Jan 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
तमसा नदी में डूबे किसान की तलाश करते ग्रामीण।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटुई पहाड़पुर गांव में शनिवार दोपहर गेहूं की फसल में दवा का छिड़काव करने निकले किसान राजकुमार यादव की तमसा नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार दोपहर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उनका शव नदी से बाहर निकाला। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

खेत के पास मौजूद महिलाओं के मुताबिक दवा छिड़कते समय दुर्गंध से अचानक राजकुमार की सांस फूलने लगी। वह खेत के बगल तमसा नदी में मुंह धुलने चले गए। नदी के किनारे वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चले गए। महिलाओं ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया, जिस पर ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह फिर से नदी में उनकी खोजबीन शुरू की गई। दोपहर करीब एक बजे घटनास्थल से 200 मीटर दूर नदी में उनका शव मिला। मृतक की पत्नी रेखा देवी के आंसू थम नहीं रहे थे। बेटे विपिन कुमार और सचिन के साथ ही बेटी रो-रोकर बेहाल हो रही थी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि नदी में डूबने से किसान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें