फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपान रहेगा ठीक तो प्रसव में नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। गर्भवती खानपान को लेकर पूरी तरह सचेत रहें। यदि कोई समस्या महसूस हो तो तत्काल आशा बहू के माध्यम से चिकित्सक से संपर्क करें। यह जानकारी मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोमवार को डॉ. शिप्रा मौर्या ने दी। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान आयरन व कैल्शियम सहित प्रोटीनयुक्त भोजन करने की सलाह दी। कहा कि गर्भवती को उपवास नहीं रखना चाहिए। प्रत्येक चार घंटे के अंदर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. शिप्रा ने बताया कि कच्चा दूध, मदिरा पान व धूम्रपान करने से बचना चाहिए। कैफीन का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। इससे गर्भपात होने या फिर बच्चे का वजन कम होने का खतरा रहता है। गर्भवती को गर्म व मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। एनीमिया से बचने के लिए अंकुरित अनाज व हरे पत्ते वाली सब्जी का सेवन करें। मीठा खाने की इच्छा हो तो अंजीर खाना चाहिए। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम भी होता है। साथ ही कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलती है।
चिकित्सकों की सलाह पर नियमित रूप से आयरन व कैल्शियम की गोली लेते रहना चाहिए। मातृत्व दिवस के मौके पर पहुंची 45 महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार महिलाओं को इंजेक्शन भी लगाए गए। चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष राय ने बताया कि सरकार द्वारा गर्भवती को छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। महिलाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. सुनील मौर्य, सीमा यादव व एकता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें