फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो फुटेज से की जा रही उपद्रवियों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा। क्षेत्र में पट्टी चौराहे पर हुए उपद्रव और आगजनी मामले में पुलिस फोटो और वीडियो फुटेज के सहारे उपद्रवियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल पुलिस 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पट्टी चौराहे पर शनिवार को एआरटीओ की सरकारी जीप फूंकने समेत हुए उपद्रव को लेकर पुलिस ने अराजकतत्वों तक पहुंचने की प्रक्रिया तेज कर दी है। डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को जहां हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवारीजनों को सभी जरूरी सुविधा मुहैया कराने का भरोसा दिया था, वहीं यह भी साफ लहजे में कह दिया था कि उपद्रव और आगजनी को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम और एसपी के निर्देश के अनुरूप ही जलालपुर कोतवाली पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है।
अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज होने के चलते उपद्रवियों की पहचान करना पुलिस के सामने पहली चुनौती है। फिलहाल कुछ आम नागरिकों और पुलिस कर्मियों के मोबाइल में मौजूद फोटो और वीडियो को देखकर अराजकतत्वों को पहचानने की कोशिश कर रही है। ऐसा इसलिए जिससे कोई बेगुनाह न परेशान होने पाए। पुलिस ने कई उपद्रवियों की पहचान कर भी ली है। फिलहाल कन्नूपुर और मुरवाह समेत अन्य गांवों के कुल 10 संदिग्धों को जलालपुर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। माना जा रहा है कि प्रकाश में आए आरोपियों का चालान पुलिस जरूरी लिखा-पढ़ी के बाद सोमवार को कर सकती है। कोतवाल दुर्गेश मिश्र ने बताया कि विभिन्न तरीकों से घटना में शामिल अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें