फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी तेरा दामन न छोड़ेंगे हम

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर ब्लाक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री वैवाहिक कार्यक्रम में मौजूद जोड़े। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। विकास खंड परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 12 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ फेरे लेकर सात जन्मों तक रहने का संकल्प लिया। इन जोड़ों को उपहार के तौर पर गृहस्थी का सामान सौंपने के साथ योजना के तहत मिलने वाली राशि बैंक खातों में भेजी गई। इसके साथ ही आगंतुकों व सगे संबंधियों के लिए जलपान का भी प्रबंध किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी एके पांडेय ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब तबके की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। कमजोर वर्ग से जुड़ीं तमाम बेटियों के हाथ आसानी से पीले हो रहे हैं। सरकार का यह प्रयास न सिर्फ कल्याणकारी साबित हो रहा है, वरन ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का भी काम कर रहा है। आयोजन में कुल 12 जोड़ों ने सात फेरे लिए। विवाह के बाद संबंधित वधू को चांदी की पायल, साड़ी, चुनरी, बिछिया, बर्तन, बैग व गृहस्थी के सामान के साथ बैंक खातों में 35-35 हजार रुपये भी भेजे गए। वर पक्ष को भी उपहार दिए गए। अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का यह कदम बेहद सकारात्मक है। कई बार आर्थिक रूप से कमजोर पिता अपनी पुत्री के विवाह के लिए विवश नजर आता है। ऐेसे में यह योजना लागू कर सरकार ने उनकी मुश्किलों को कम करने का काम किया है।
आयोजन में चंद्रकला व सुधीर कुमार, कुमकुम व पंकज कुमार, गुड्डन देवी व नरेंद्र देव, अर्चिता व संतोष, अनुरागिनी व रवि, मंजू कुमारी व राजकुमार, मंजू व मोहितलाल, रागिनी व दुर्गेश, प्रियंका व प्रमोद कुमार, शर्मिला व वीरसेन, इंद्र कला व जितेंद्र कुमार तथा आरती व जितेंद्र कुमार ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहने का संकल्प लिया। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विशाल यादव ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र, कृष्ण गोपाल कसौधन, मानिक चंद सोनी, देवेश मिश्र, शत्रुघ्न, सुरेश अग्रहरि, रामफेर कनौजिया, आशाराम मौर्य, सोनू गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें