फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जलालपुर और बसखारी में लगे आई लव मोहम्मद के पोस्टर, पुलिस ने उतरवाए

Tue, 23 Sep 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर के वाजिदपुर और बसखारी में हाईवे पर अराजक तत्वों ने कई स्थानों पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर सड़क पर टांग दिए। हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद सोमवार शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर हटवाए। पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को सख्त हिदायत देने के बाद छोड़ा।
विज्ञापन

जलालपुर नगर के वाजिदपुर मोहल्ले में करीब पांच दिन पहले आई लव मोहम्मद लिखा एक पोस्टर लगाया गया था। इसके बाद पुल के नीचे भी पोस्टर लगा दिया गया। सोमवार शाम को इसकी सूचना किसी ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को दी। हरकत में आए पदाधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दी। आननफानन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को हटवाया।
स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आधा दर्जन युवकों को कोतवाली लाया गया। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी कोई गतिविधि दोहराई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बसखारी में हाईवे और उससे सटे मोहल्लों में भी पोस्टर लगाए जाने की सामने आई है। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि पोस्टर हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें