फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज में हेल्थ एटीएम बंद, मरीज हो रहे परेशान

Tue, 23 Sep 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
खराब पड़ा हेल्थ एटीएम।
विज्ञापन
जहांगीरगंज(अंबेडकरनगर)। आम जनता को सुलभ जांच सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए गए हेल्थ एटीएम अब शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे हेल्थ एटीएम तकनीकी समस्या से जूझ रहे हैं। इन मशीनों के जरिए ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन सहित 24 तरह की जांचें महज कुछ मिनटों में मुफ्त में हो जाती थी। प्रदेश सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च कर आम जनता के लिए यह सुविधा दी गई थी ताकि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को छोटे-छोटे टेस्ट के लिए शहर तक दौड़ न लगानी पड़े।


जहांगीरगंज सीएचसी में महीनों से बीमार है हेल्थ एटीएम
जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा हेल्थ एटीएम खराब है। सूचना के बावजूद मशीन की मरम्मत नहीं कराई गई। लाखों की लागत से लगी यह मशीन अब सिर्फ नाम मात्र की मौजूदगी दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


नरियांव पीएचसी में लगा एटीएम खराब
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरियांव में लगा हेल्थ एटीएम दो महीने से अधिक समय से निष्क्रिय पड़ा है। बताया गया कि मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण यह पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुकी है।

तेंदुआई कला में हेल्थ एटीएम खराब
तेंदुआई कला पीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम काफी समय से बंद है और धूल फांक रहा है। किसी भी स्तर पर इसे ठीक कराने की कोशिश नहीं की गई है। मरीजों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



हेल्थ एटीएम में खराबी की लिखित सूचना उच्च अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है। इन मशीनों को ठीक कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. पीके चौधरी, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें