फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज हत्या के आरोपी पति, सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर के मैंदी गांव के दलित बस्ती में दो दिन पूर्व विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकते मिले शव के मामले में दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पति व सास-ससुर को रविवार को पुलिस टीम ने उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेठ-जेठानी और देवर अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

हंसवर के मैंदी निवासिनी प्रियंका (25) का शव 11 जुलाई को घर के कमरे में रस्सी के फंदे पर झूलता मिला था। मृतका के भाई रक्षाराम ने पति तुलेश, ससुर सम्हारु, सास सरिता, जेठ दीपक, देवर सागर व जेठानी चंदा पत्नी दीपक पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीडन व दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें