फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रेमी संग विवाह रचाने के बाद पति को पीटा

Thu, 12 Jun 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी क्षेत्र में प्रेमी से विवाह करने के बाद विवाहिता ने अपने पति के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि घर में घुसकर सामान भी उठा ले गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बसखारी के घूरनेपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने न्यायालय को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उनकी पत्नी पूजा का गांव के राजकुमार से एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूर्व में वह एक बार राजकुमार के साथ भाग चुकी थी, जिसे पुलिस के माध्यम से वापस लाया गया था। बताया कि 26 अप्रैल को वह दोबारा राजकुमार के साथ चली गई थी। सूचना पर थाना बसखारी की पुलिस ने मामले को टाल दिया और उल्टे उनके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई कर दी थी।
इसके बाद 29 अप्रैल को दोपहर 11 बजे खेत में कार्य करते समय राजकुमार, उसकी मां कमलावती और पूजा वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप लगाया कि पूजा ने जान से मारकर सूटकेस में भरकर फेंकने की धमकी दी। आरोप है कि पांच मई को पूजा ने राजकुमार के साथ अहिरौली स्थित गोविंद साहब मंदिर में विवाह कर लिया और उसी दिन शाम सात बजे तीनों ने जितेंद्र के घर में घुसकर मारपीट की और घर में रखा बाॅक्स, कपड़े और जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना थाना बसखारी और पुलिस अधीक्षक को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के निर्देश पर बसखारी पुलिस ने मां-बेटी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें