फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाइटेंशन तार गिरने से बिन बिजली रही 15 हजार आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ बिजली उपकेंद्र के नसीरपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार पूरे दिन बिजली से वंचित रहना पड़ा। मथानी के निकट हाइटेंशन तार गिरने से करीब 15 हजार आबादी को गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

महरुआ बिजली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली का लाभ नहीं मिल पा रहा। दो दिन पूर्व अकबरपुर में हाइटेंशन तार गिरने से महरुआ उपकेंद्र की बिजली ठप हो गई थी। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किल हुई। हालांकि गड़बड़ी को दूर करने के बाद देर रात आपूर्ति बहाल करा दी गई। इसके बाद ओवरलोड के चलते बिजली बाधित होती रही। इस बीच रविवार सुबह नसीरपुर फीडर से जुड़े मथानी गांव के निकट हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे करीब 15 हजार आबादी की बिजली गुल हो गई। इससे संबंधित उपभोक्ताओं को गर्मी से परेशान होना पड़ा तो वहीं किसान खेतों की सिंचाई को लेकर परेशान दिखे। देर शाम तक गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी।

उपभोक्ता रामलोचन, अरविंद, महेश व मैनुद्दीन आदि ने कहा कि उपकेंद्र के कर्मियों की मनमानी काफी बढ़ गई है। गड़बड़ी होने की जानकारी लेने के लिए जब फोन किया जाता है तो फोन नहीं उठाया जाता है और न ही समय से फाॅल्ट को ही दूर किया जाता। जेई के न होने से कर्मी मनमाना रवैया अपना रहे हैं। ऐसे कर्मियों पर कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें