फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से मकान राख

Thu, 13 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आग लग गई - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत देवलर गांव में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से छप्पर के मकान में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, मकान का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना में 55 हजार की नगदी के अलावा लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ। घटना में एक गाय भी बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन

 
देवलर गांव निवासी सुरेश प्रजापति के छप्पर के मकान में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। गुहार मचाते हुए परिवारीजन बाहर भागे। इस बीच देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

फायर ब्रिगेड को सूचित करने के साथ ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास तेज कर दिया। लगभग आधा घंटा के अथक प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक मकान का पूरा सामान जलकर रोख हो चुका था।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार आग से 55 हजार की नगदी के अलावा लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। घटना में एक गाय भी बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीण के मुताबिक उसने गत दिवस ही एक पशु की बिक्री की थी, उसी से मिला नगद पैसा ही उसने घर में रखा था जो आग में जल गया।

उधर सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि यदि फायरकर्मी मौके पर पहुंच जाते तो बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें