फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के खेत में मिला महिला का शव

Wed, 12 Apr 2017 12:22 AM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरिया ग्राम पंचायत के मजरा उधरना में गेहूं के खेत में मंगलवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए हुए थे। वहां उन्हें एक वृद्धा का शव पड़ा मिला। देखते ही देखते इर्दगिर्द के गांवों के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ देवीचरण गुप्त ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार 70 वर्षीय महिला बीते एक सप्ताह से गांव के आसपास भटक रही थी। वह मानसिक रूप से भी कुछ विक्षिप्त थी।  उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें