सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का महिला 10 अगस्त की शाम बरियावन बाजार से दवा लेकर पैदल ही घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मंजीसा गांव निवासी बिपिन वर्मा मिल गया। उसने महिला को बाइक से उसके गांव पहुंचाने की बात कही। इस पर महिला बाइक पर बैठ गई।
बताया जाता है कि रास्ते में शौच का हवाला देकर वह सड़क के किनारे बाइक खड़ी कुछ दूर आगे बढ़ गया। कुछ ही देर में मंजीसा गांव निवासी रामानंद यादव व असौवापार निवासी दिनेश वर्मा बोलेरो लेकर वहां पहुंचे और महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। वे उसे लेकर गोलपुर बाजार स्थित बासूपुर गांव निवासी बब्लू पाल की खाद की दुकान पर ले गए। आरोप के मुताबिक उन लोगों ने उसका हाथ पैर बांध दिया।
पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि चारों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह उसे बोलेरो पर बैठाकर गांव के निकट छोड़कर भाग गए। किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित महिला घटना से दशहत में थी, इस कारण वह दो दिन तक थाने जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। गुरुवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।