फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में टपकने लगा जिला अस्पताल, मरीजों पर लगाए गए बर्तन

विज्ञापन
अस्पताल में तेज बारिश के दौरान टपकने लगी छत। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जिला अस्पताल में जगह जगह छत टपकने लगी है। गुरुवार को जिला अस्पताल में इमरजेंसी, सामान्य वार्ड व ओपीडी की तरफ जाने वाले गलियारे में पानी इस तरह गिरने लगा कि मरीजों व उनके तीमारदारों को कपड़ा व बर्तन आदि रखकर खुद को भीगने से बचाना पड़ा।
विज्ञापन

स्ट्रेचर पर लेटे एक मरीज के चेहरे पर पानी गिरने से बचाने के लिए परिवारीजनों ने एक बड़ा सा बर्तन चेहरे पर लगाया। इसके बाद जैसे तैसे मरीज को आगे लेकर जा सके।
बीते कई दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार को वैसे तो सुबह से ही बारिश हो रही थी, लेकिन दोपहर होते होते गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने लगी। नतीजा यह रहा कि गुरुवार को जिला अस्पताल में इमरजेंसी, ओपीडी व सामान्य वार्ड की तरफ जाने वाले गलियारे की छत जगह जगह टपकने लगी।
विज्ञापन

नतीजा यह रहा कि मरीजों व उनके तीमारदारों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मरीजों को भीगने से बचाने के लिए तमाम तीमारदारों ने कपड़े का प्रयोग किया। इससे उन्होंने मरीजों को तो बचा लिया, लेकिन खुद भीग गए। इसी बीच वहां पहुंचे लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धाथ मिश्र ने इस नजारे को देखा, तो सन्न रह गए।
उन्होंने इसका वीडियो बनाया और अधिकारियों से शिकायत भी की। इसी बीच वहां स्ट्रेचर पहुंचे एक मरीज को भीगने से बचाने के लिए परिवारीजनों ने उनके चेहरे पर बर्तन लगा दिया। इसी तरह की स्थिति अस्पताल में ओपीडी बंद होने तक बनी रही। सीएमएस डा. पीएन यादव ने बताया कि लगातार बारिश से यह दिक्कत हुई थी। इसे दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें