फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 की जिला अस्पताल में हुई थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दूसरे प्रांतों व शहरों से आने वालों की जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग का दौर लगातार जारी है। रविवार को भी जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में 22 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। साथ ही स्क्रीनिंग के लिए आए नागरिकों को कोरोना से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दूसरे प्रांतों व शहरों से आए नागरिकों की जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। यदि किसी के शरीर का तापमान अधिक होता है, तो उसे क्वारंटीन कर दिया जाता है।
थर्मल स्क्रीनिंग का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। प्रभारी सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि रविवार को 22 की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें