फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग की ताकत बताई

विज्ञापन
योग करते एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में सभी को योग शामिल करना जरूरी है। हम योग के जितने करीब होंगे बीमारियों के खतरे से उतने दूर होंगे। हमारे ऋषि मुनियों व पूर्वजों ने योग के बल पर ही न सिर्फ निरोग्य जीवनयापन किया, बल्कि कई अद्भुत कलाओं से भी परिपूर्ण रहे।
विज्ञापन

अच्छे तरीके से समाज का मार्गदर्शन भी किया। सभी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को नियमित योग करना चाहिए। इसी आह्वान के साथ रविवार को विश्व योग दिवस के मौके पर समूचे जिले में योगाभ्यास हुआ। कोरोना महामारी के चलते जिले में कहीं वृहद स्तर पर तो आयोजन नहीं हुए, लेकिन अधिकारियों, जनप्रतिनधियों समेत सभी ने अपने आवासों व घरों में रहकर योग किया।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने टांडा रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर रविवार सुबह योग किया। उन्होंने आम जनमानस से नियमित योग का आह्वान किया। कहा कि निरोग्य जीवन के लिए योग जरूरी है। योग से न सिर्फ हम शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी हम सुदृढ़ होते हैं। योग करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम मुुईनुल इस्लाम समेत अन्य अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग किया। एसपी आलोक प्रियदशी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने भी अपने आवास पर योग किया, और सभी से नियमित योग का आह्वान किया। नगर पालिका अकबरपुर अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कार्यालय पहुंचकर योग शिविर का शुभारंभ किया, और स्वयं भी इसमें हिस्सा लिया।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अभिषेक पाठक ने अपने आवास पर योग किया। कहा कि योग को हमें अपनी दिनचर्या में गंभीरता से लागू करना चाहिए। कई अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विश्व योग दिवस के मौके पर योग किया। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार नवदुर्गा पीजी कॉलेज खसरोपुर में प्रबंधक डॉ डीपी सिंह, प्राचार्य दीपक सिंह, प्रो सर्वजीत मौर्य, प्रीती मिश्र सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग किया।
विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पतंजलि योग समिति टांडा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर टाण्डा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू रहे। संचालन योग शिक्षक सुरेश बजाज व रमेश चंद्रा ने किया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि योग भारत की पुरातन संस्कृति है। हमारे ऋषि मुनियों ने इसी विद्या से वर्षों तक जीवित रहकर देश व समाज का मार्गदर्शन करते रहे। योग शिक्षक रमेश चंद्रा व सुरेश बजाज सभी को प्राणायाम, सिंहासन, पद्मासन, मंडूक आसन, उज्जाई, सूक्ष्म व्यायाम, शीर्षासन आदि योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें