फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस हुए कोरोना पॉजिटिव, जिला अस्पताल 48 घंटे के लिए सील

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में 48 घंटे के लिए लगा ताला। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी गौतम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमएस के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। आननफानन शुक्रवार को जिला अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन टीम ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों व परिसर को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

सीएमओ के अनुसार गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों का इलाज अब राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में होगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उधर, डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल को सील करने के बाद अस्पताल के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। साथ ही मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी गौतम को लक्षणों के आधार पर लखनऊ एसजीपीजीआई रेफर किया गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया। आननफानन जिला अस्पताल को सील कर दिया गया। शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। जिम्मेदार अधिकारियों को अस्पताल के मुख्य भवन व परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज करने का आदेश दिया।
इस बीच प्रभारी सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश के बाद जिला अस्पताल को शुक्रवार सुबह से 48 घंटे के लिए सील करा दिया गया है। इमरजेंसी सेवा भी 48 घंटे बंद रहेगी।
प्रभारी सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन अब राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर से किया जाएगा। गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में होगा। उधर, डीएम के निर्देश के बाद जिला अस्पताल के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। किसी भी प्रकार के आवागमन को रोकने के लिए मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें