फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आने से होमगार्ड की पत्नी की मौत

Tue, 25 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
रीता देवी।फाइल फोटो
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली क्षेत्र के मौरापारा गांव के मजरा बिगहिया में रविवार शाम घर पर बिजली के तार की चपेट में आने से होमगार्ड रामजी चौबे की पत्नी रीता देवी (48) की मौत होने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


रामजी चौबे जिला मुख्यालय पर ड्यूटी करते हैं। उनके अनुसार रविवार शाम करीब चार बजे घर में कटे तार के संपर्क में आने से रीता देवी करंट की चपेट में आ गईं। रात करीब नौ बजे वह ड्यूटी से घर लौटे। घर के बाहर किसी के न मिलने पर अंदर गए तो पत्नी का शव पड़ा मिला था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
रीता देवी के तीन बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे गुड्डू उर्फ अमित और राहुल कुमार सूरत की एक निजी फैक्टरी में काम करते हैं। मां की मौत की सूचना मिलते ही दोनों सूरत से घर के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें