फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से होमगार्ड की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। थाना क्षेत्र में त्रिमुहानी बाजार के पास सोमवार को सुबह ड्यूटी पर बाइक से जा रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, होमगार्ड की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अलीगंज थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हंसवर थाना अंतर्गत सम्मोपुर बनियानी निवासी रामजगत (56) सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बसखारी थाना क्षेत्र में त्रिमुहानी बाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। इस बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की जानकारी बसखारी पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस घायल रामजगत को सीएचसी बसखारी ले गई, जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। एसओ बसखारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें