फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को पीटा, गंभीर

Fri, 04 Sep 2015 10:48 PM IST
अंबेडकरनगर / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात्रि गांव निवासी मयाराम (50) पुत्र रामसबद किसी बात को लेकर अपने पुत्र को डांट फटकार रहा था। वह जहांगीरगंज थाने में होमगार्ड के रूप में कार्यरत है। बताया जाता है कि इसी बीच गांव के ही कृष्णकुमार, मुकेश कुमार, विवेका व दुदुम वहां पहुंच गए और उन्होंने मयाराम को मना किया।
विज्ञापन


इसे लेकर उनकी मयाराम से नोंकझोंक शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि अपने बचाव के लिए मयाराम घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद चारों लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर घर पर धावा बोल दिया। चारों ने घर में तोड़ फोड़ शुरू कर दी।

मयाराम ने विरोध किया तो सब उसकी पिटाई करने लगे।  पीट-पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया। चीख पुकार मचने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख चारो भाग गए।  बाद में पीड़ित ने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


एसओ अशोक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी कृष्णकुमार, मुकेश कुमार, विवेका व दुदुम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गंभीर रूप से घायल मयाराम को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया कि मयाराम जहांगीरगंज थाने में ही होमगार्ड के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें