फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल मनेगी होली, आज जलेगी होलिका

Sat, 11 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगों के पर्व होली का उल्लास जिले में चरम पर है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व की खुशियां मिल-जुलकर बांटने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। होलिका दहन व रंग खेलने को लेकर युवाओं व बच्चों में जबरदस्त उत्साह शनिवार को दिखाई दिया। लोगों ने पर्व के मद्देनजर जमकर खरीदारी की। पूरे दिन बाजारों में रौनक छाई रहने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। होली को लेकर युवाओं व बच्चों में उल्लास का माहौल है। वे पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इसके लिए शनिवार को ही आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लीं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व का उल्लास शनिवार को चरम पर दिखा।

बच्चों ने बाजारों में पहुंचकर मनपसंद पिचकारियों की जमकर खरीदारी की। चायनीज पिचकारियों के साथ-साथ स्वदेशी पिचकारी की भी बढ़-चढ़कर खरीदारी की। हालांकि चायनीज पिचकारियों की मांग अधिक दिखी। इसके अलावा हर्बल रंग व अबीर-गुलाल की भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की। अकबरपुर नगर के रमन तिवारी व प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने डोरेमान पिचकारी खरीदी है।
विज्ञापन


रुद्रांश व आयुष ने कहा कि उन्होंने बालवीर पिचकारी खरीदी है। होली के दिन वे अपने दोस्तों के साथ जमकर हुड़दंग मचाएंगे। उधर पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की भी बिक्री तेज हो गई है। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में धड़ल्ले से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है।

इस पर अंकुश पाने को लेकर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। छापेमारी के नाम पर महज औपचारिकता ही निभाई जा रही है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर विभागीय अधिकारी कितना गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो दिनों से किसी प्रकार का अभियान नहीं चला। मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया क‌ि शनिवार को मतगणना कार्य के चलते अभियान नहीं चलाया गया। रविवार को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें