फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नीरसता में उमंग का संचार करता है होली का त्योहार

Sun, 08 Mar 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। नरियांव स्थित निजी मैरिज हाल में रविवार को आलापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं का होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व विधायक जयराम विमल ने किया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी गई। आयोजन के मुख्य अतिथि रहे यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने सभी को प्रेम, सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व रंग उमंग के साथ साथ भाईचारे का संदेश भी देती है। पूर्व विधायक त्रिवेणीराम व अनीता कमल ने रंगों के उत्सव होली की खूबियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह जीवन की नीरसता में उमंग का संचार करता है। जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह व सुरेश कन्नौजिया ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि जीवन को प्रेम, क्षमा, एकता और सकारात्मकता से भरने का एक गहरा दृष्टिकोण है जो हर साल नई शुरुआत का मौका देता है। डॉ. संजय सिंह, दिवाकर ओझा, रमाशंकर सिंह, अरविंद उपाध्याय, दशरथ यादव, विनोद तिवारी, मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय, नीरज सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें