फोटो-15, अंबेडकरनगर के शहजादपुर चौक में होली के मद्देनजर सजने लगी पिचकारी की दुकान।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। होली के रंग का सुरूर धीरे धीरे अब चढ़ने लगा है। रंगबिरंगी व आकर्षक पिचकारियों व रंग, अबीर तथा गुलालों से जहां बाजार सज गए हैं, वहीं पापड़, चिप्स आदि की भी दुकानें जगह जगह सज गई हैं। डोरेमान व मोटू पतलू पिचकारी जहां बच्चों के बीच आकर्षक का केंद्र बनी हुई है, वहीं बैलून युक्त पिचकारी युवाओं में अपनी पैठ बनाए हुए है। उपभोक्ताओं का रुझान इस बार हर्बल रंग की तरफ अधिक होने से बाजारों में हर्बल रंग, अबीर व गुलाल की बिक्री अधिक हो रही है। चांदी की प्लेट की भी जगह जगह दुकानें सज गई हैं। इनकी भी उपभोक्ताओं ने बढ़ चढ़कर खरीददारी शुरू कर दी है। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए नागरिकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व किस प्रकार मनाया जाए, इसकी योजना युवाओं ने बनानी शुरू कर दी है।
रंगों के पर्व होली की तैयारियां जिले में जोर पकड़ने लगी हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारें रंगबिरंगी व आकर्षक पिचकारियों तथा रंग, अबीर व गुलाल से बाजारें सज गई हैं। बैलून युक्त पिचकारियों का पहली बार बाजार में प्रवेश हुआ है। युवाओं में बैलूनयुक्त पिचकारी अधिक पैठ बना रही है। इसकी युवाओं ने बढ़ चढ़कर खरीददारी शुरू कर दी है। युवाओं का कहना है कि इस प्रकार की पिचकारी से इस बार होली खेलने का मजा कुछ अलग ही होगा। वहीं बच्चों में डोरेमान, मोटू पतलू, स्पाइडरमैन व गन पिचकारी आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ऐसी पिचकारियों की खरीददारी तेज हो गई है।
शहजादपुर के दुकानदार सुरेश कुमार ने कहा कि 5 रुपये से 250 रुपये तक में पिचकारी की बिक्री की जा रही है। कहा कि युवाओं में बैलूनयुक्त पिचकारी, तो बच्चों में विभिन्न प्रकार के कार्टून वाली पिचकारी आकर्षक का केंद्र बनी हुई हैं। इनकी बढ़ चढ़कर खरीददारी की जा रही है। इनके अलावा गन पिचकारी भी बच्चों के बीच अपनी पैठ बनाए हुए है।
होली पर्व की खुशियों में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए इस बार उपभोक्ताओं का रूझज्ञ्क्र हर्बल रंग, अबीर व गुलाल की तरफ अधिक है। उपभोक्ताओं के रूझान को देखते हुए दुकानदार भी इसी प्रकार के रंग, अबीर व गुलाल की बिक्री कर रहे हैं। शहजादपुर के मनोज कुमार ने कहा कि आरारोट रंग 50 रुपये से 250 रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक्री किए जा रहे हैं। इसके अलावा हर्बल अबीर गुलाल की पांच डिबियों का सेट 280 रुपये में बिक्री की जा रही है। बताया कि हर्बल रेंग, अबीर व गुलाल की मांग अधिक है।
शहजादपुर के सराफा व्यवसाई सुरेश सेठ ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर चांदी की प्लेटों की बिक्री की जा रही है। ग्राहकों के रूझान को देखते हुए अलग अलग दाम की चांदी की प्लेटें मंगाई गई हैं। 2500 रुपये से लेकर 6 हजार रुपये तक चांदी की प्लेट बिक्री की जा रही है। 50 ग्राम से 200 ग्राम वजन तक की प्लेटों की ग्राहक बढ़ चढ़कर खरीददारी लोगों द्वारा की जा रही है।