फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनीपुर। लगभग आठ दिन पूर्व लापता युवक का शव रविवार शाम अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत महावा गांव के तालाब में संदिग्धावस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही उसकी हत्या कर तालाब में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम महावा गांव के कुछ ग्रामीण गांव के बाहर स्थित तालाब की तरफ गए, तो वहां तालाब में एक शव दिखाई दिया। सूचना पर अकबरपुर कोतवाली के एसएसआई संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
एसएसआई संतोष कुमार ने बताया कि शव की पहचान मिठाईलाल (38) पुत्र रामजुगुन निवासी पटोहा गानेपुर थाना मालीपुर के रूप में हुई। मिठाईलाल शटरिंग का कार्य करता था। बीते दिनों वह अपने अन्य साथियों के साथ अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत जमुनीपुर बाजार में शटरिंग का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

21 फरवरी को शिवरात्रि पर्व पर महावा गांव में आयोजित भंडारे में वह गया हुआ था। इसके बाद से वह लापता हो गया। उसके साथियों ने इसकी जानकारी कोतवाली में देते हुए तहरीर दी थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही थी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें