अंबेडकरनगर। हाॅकी इंडिया के शताब्दी वर्ष पर आगामी 7 नवंबर को जिला हाॅकी संघ की ओर से देव इंद्रावती महिला महाविद्यालय कटेहरी में बालक एवं बालिका वर्ग की हाॅकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला हाकी संघ के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी हाॅकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह और महासचिव रजनीश मिश्र के दिशा-निर्देश पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट और मेडल प्रदान किए जाएंगे, जबकि उपविजेता टीमों को स्पोर्ट्स किट दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके। डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर डीआईओएस प्रवीण तिवारी ने जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों को हाॅकी प्रतियोगिता और खेल से संबंधित जानकारी देने के लिए निर्देश जारी किए हैं। हाॅकी इंडिया की स्थापना 7 नवंबर 1925 को हुई थी और वर्ष 2025 में यह संगठन अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूरे कर रहा है।