फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हिस्ट्रीशीटर शाहिद सिद्दीकी मुंबई से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। आलापुर पुलिस ने वारंटी हिस्ट्रीशीटर और आरटीआई एक्टिविस्ट शाहिद मुनीर सिद्दीकी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसे एससी-एसटी एक्ट समेत दो मामलों में वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन

हुसैनपुर मुसलमान निवासी सिद्दीकी के खिलाफ 2014 और 2022 के मुकदमों में वारंट थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2006 से 2022 के बीच उस पर कई मामले दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, चोरी का माल रखने, न्यासभंग और मारपीट के आरोप हैं। उस पर गुंडा एक्ट की निवारक कार्रवाई भी हुई। वह आलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। न्यायालय के गैर जमानती वारंट पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सीओ जितेंद्र सिंह की टीम ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें