फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लंबी कूद में हिमांशु और ऊंची कूद में राज अव्वल

विज्ञापन
टांडा के दहियावर में खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भ
विज्ञापन
टांडा। विधानसभा क्षेत्र टांडा की ग्राम पंचायत दहियावर में रविवार को नौ से 22 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लंबी कूद वर्ग में हिमांशु ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राज वर्मा दूसरे और राज बहादुर तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में राज वर्मा ने पहला, हिमांशु ने दूसरा और आयुष पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में आंशी प्रथम, चांदनी द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, टांडा की पूर्व विधायक संजू देवी, सदरपुर मंडल अध्यक्ष सुल्तान वर्मा, बूथ अध्यक्ष मस्तराम वर्मा और विनय कुमार समेत ग्राम पंचायत के अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें