फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने से जांच में बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार के साथ धक्कामुक्की और मारपीट के मामले की जांच तीन दिन के अवकाश के चलते रुक गई है। अब बुधवार से जांच आगे बढ़ेगी। इसके बाद तीन सदस्यीय समिति अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उधर, सीसीटीवी फुटेज न मिलने से जांच में मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस को भी मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को हुई घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम कड़ी बन गई है। शनिवार को पुलिस ने कॉलेज के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में फुटेज की पड़ताल की, लेकिन दोपहर 12 से तीन बजे तक की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं मिली। तीन बजे के बाद की फुटेज मौजूद होने की बात सामने आई है। घटना के समय की रिकॉर्डिंग नहीं मिलने से जांच प्रभावित हो रही है।
प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इसमें डॉ. मुकुल सक्सेना और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश यादव शामिल हैं। समिति कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। प्राचार्य के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
अलीगंज क्षेत्र में अकबरपुर-टांडा मार्ग पर कार और डंपर की टक्कर में घायल पवन पटेल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर हाथ में लगी वीगो से खून बहने पर सुनवाई न किए जाने पर उनके मित्र अनूप यादव ने विरोध जताया। वीडियो बनाने को लेकर विवाद बढ़ा और मेडिकल कॉलेज के स्टाफ, इंटर्न व जूनियर रेजिडेंट पर मरीज को धक्का दिया और तीमारदार की पिटाई की। घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे मीडिया कर्मी से धक्कामुक्की व मारपीट करने के आरोप लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें